शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स में 20 अंक की तेजी

-
निफ्टी 20 अंक गिरा, अल्ट्राटेक
-
पावर ग्रिड और नेस्ले के शेयर 2% गिरे
मुंबई । हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 29 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी के बाद गिरावट है। सेंसेक्स 20 अंक चढ़कर 80,230 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में गिरावट है, ये 20 अंक नीचे 24,300 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी है। रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो और टेक महिंद्रा के शेयर में 1.5% तक की तेजी है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और नेस्ले इंडिया के शेयर में करीब 2% की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सरकारी बैंक का इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.73% चढ़ा है। इसके अलावा, ऑयल एंड गैस, ऑटो, मेटल और मीडिया सेक्टर में 1% तक की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार
- जापान का निक्केई आज बंद है। कल यह 134.25 अंक (0.38%) ऊपर 35,839 पर बंद हुआ था। कोरिया का कोस्पी 19अंक (0.74%) की तेजी के साथ 2,568 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट के साथ 3,287 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 88अंक (0.40%) चढ़कर 22,060 पर कारोबार कर रहा है।
- 28 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 114अंक (0.28%) चढ़कर 40,228 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 17 अंक (0.097%) की तेजी रही जबकि, S&P 500 इंडेक्स 4 अंक (0.064%) चढ़कर बंद हुआ।