• 30 देशों में चली थी, महेश योगी की संस्था ने शुरू की थी

प्रयागराज। हिंदू राष्ट्र और सनातन बोर्ड के बाद महाकुंभ से एक और बड़ी मांग उठी है। कहा जा रहा है कि भारत में भगवान श्रीराम के फोटो वाले नोट चलन में लाए जाएं। ये मांग दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के वक्त भी उठी थी, जब वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर थे। तब आरबीआई ने तर्क दिया था कि भारत में दो तरह की मुद्राएं नहीं चल सकतीं। नीदरलैंड में श्रीराम के फोटो वाली मुद्रा को डिजाइन कराने और चलन में लाने के लिए जिस संस्था 'द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीसÓ ने योगदान दिया, उसी ने एक बार फिर से यह मांग दोहराई है। इस संस्था से जुड़े बड़े अर्थशास्त्री अब आरबीआई से मिलने का प्लान बना रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि मोदी सरकार में इस मांग पर ध्यान दिया जा सकता है। ये मुद्रा हॉलैंड, जर्मनी समेत 30 देशों में चली थी। यह संस्था महर्षि महेश योगी से जुड़ी है, जो सबसे धनी आध्यात्मिक संस्था मानी जाती है।