शीतला सप्तमी पर माता मंदिरों में महिलाओं की भीड़
-
पूजा-अर्चना के बाद लगाया भोग
देवास। शीतला सप्तनी पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिला ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर माता को ठंडा भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शीतला सप्तमी पर देवास के माता मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। माता शीतला को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। होली के सात दिन बाद यह त्योहार मनाया जाता है, इस दिन माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शहर के भगत सिंह मार्ग स्थित गोया में शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति की प्रार्थना की। दरअसल, शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। गोया स्थित शीतला माता मंदिर, राजाराम नगर और मुखर्जी नगर स्थित मंदिरों में भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। महिला ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर माता को ठंडा भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पुलिस और प्रशासन ने की व्यवस्था
मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने समुचित व्यवस्था बनाई। मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

सियासी गर्मी: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बैन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर कार्रवाई की उठी मांग
भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे
राहुल गांधी का फैसले ने खड़गे के घर में मचाई हलचल, केरल लिस्ट पर विवाद
घर के दाम स्थिर रहेंगे, खाड़ी युद्ध खत्म होने के बावजूद रिपोर्ट में चेतावनी
मां के साथ हैवानियत पर पुलिस ने नहीं लिखी FIR, आहत नाबालिग ने खाया जहर