पंजाब में शीतलहर का कहर जारी, जालंधर में घने कोहरे का अलर्ट
जालंधर। पहाड़ों में बर्फबारी की वजह निरंतर मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने की वजह से महानगर में सोमवार को न्यूनतम 6.4 और अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस हिसाब से न्यूनतम में डेढ़ और अधिकतम में दो डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की तरफ से शीतलहर चलने को लेकर आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। हालांकि घनी धुंध पड़ने की संभावनाएं भी जताई है, मगर दिन निकलने के साथ-साथ विजिबिलिटी भी क्लीयर होती रहेगी।
आने वाले दिनों में तापमान में हो सकती है गिरावट
बाहरी क्षेत्र यानी खेतों, नदी नालों के किनारे पर धुंध घनी होने की वजह से विजिबिलिटी कम होने की वजह से परेशानी भी आ सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी होने के बाद जब हवा चलती है तो उसका असर संभावित ही है कि मैदानी क्षेत्रों में पड़ता है।
यही कारण है कि जालंधर सहित आस-पास के एरिया में इसका असर ज्यादा दिखाई देगी। अगर पूर्वानुमान भी सही साबित हुआ तो आने वाले दिनों में तो से तीन डिग्री तापमान की गिरावट ओर देखी जा सकेगी।
गुरदासपुर में भी बढ़ी ठिठुरन
गुरदासपुर में भी शीतलहर के चलने से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। सर्दी से बचने के लिए जहां लोग गर्म कपड़े पहन ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं ज्यादा ठंड में अलाव जलाकर राहत महसूस करने का प्रयास किया जा रहा है। विजिबिलिटी भी कम है। सर्दी के चलते लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सिसयस दर्ज किया गया है। पूरे दिन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। गौरतलब है कि सुबह आंख खुलते ही बाहर धुंध की चादर देखने को मिलती है।
रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह लोगों को वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। सड़कों पर कारें, बसें आदि वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक आसमान पर धुंध और बादल छाने के आसार है। इससे लोगों को अभी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 दिसंबर 2025)
संयुक्त टीम ने बिचौलिए से 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त
कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव
ओड़ीसा से अवैध रूप से लाये जा रहे 30 क्विंटल धान और वाहन को किया गया जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन