गांधीजी की पुण्यतिथि,श्रद्धांजलि के बाद सीएम ताली बजाने लगे
- विधानसभा अध्यक्ष ने रोका
- आरजेडी बोली- नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी का अपमान किया
पटना। गुरुवार को महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि है, पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। पटना में भी बापू के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यहां सीएम नीतीश महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे। विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें रोका। इस दौरान मुख्यमंत्री के पास खड़े डिप्टी सीएम विजय सिन्हा कंफ्यूज दिखे। पहले उन्होंने ताली बजाने के लिए हाथ उठाया, फिर नीचे कर लिया। दरअसल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ पटना के गांधी घाट में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही थी। मौन के खत्म होते ही मुख्यमंत्री ताली बजाने लगे। श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हुए।

चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
एमपी नगर में ट्रैफिक सिस्टम फेल, रोजाना जाम से लोग परेशान
शादी में डांस करते युवक की अचानक मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला
मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका