ट्विशा की मौत के बाद पूर्व जज सास ने जजों को खटखटाए फोन? 13 मई की कॉल डिटेल्स से खुलेगा सीसीटीवी छेड़छाड़ का राज
भोपाल।
ट्विशा शर्मा की मौत कैसे हुई, इससे अभी पर्दा नहीं उठा है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या हुई है। हालांकि भोपाल जिला कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की याचिका को खारिज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने कई लोगों को फोन लगाए थे। कहा जा रहा है कि इनमें कई जज भी हैं।
कई जजों को लगाया फोन
दरअसल, जांच के दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल्स सामने आई है। ये कॉल डिटेल्स 13 मई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 46 ऐसे नंबर मिले हैं। इन नंबरों पर गिरिबाला सिंह ने फोन लगाए थे। इसमें कई जजों के नंबर भी हैं, जिनसे गिरिबाला सिंह ने बात की है। जजों के अलावे दो नंबर उन टेक्निशियनों के हैं, जो उनके घर में लगे में सीसीटीवी कैमरे को मेंटेन करता था।
फुटेज से छेड़छाड़ के आरोप
वहीं, ट्विशा शर्मा क परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई है। सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है कि परिजनों द्वारा बताए गए टाइम और वीडियो के फुटेज में कोई मैच नहीं है। पुलिस ने तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
समर्थ सिंह पर 30 हजार रुपए का इनाम
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अभी फरार चल रहा है। ऐसे में भोपाल पुलिस ने उसके ऊपर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी तलाश में छह टीमें लगी हुई हैं। लेकिन पता नहीं चल पाया है। साथ ही उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। समर्थ सिंह की जमानत याचिका भोपाल कोर्ट से खारिज हो गई है।
सीबीआई कर सकती है जांच
वहीं, मामले में सीबीआई जांच को लेकर ट्विशा के परिजनों ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की थी। सीएम मोहन यादव ने परिवार को मदद का भरोसा दिया है। साथ ही कहा है कि मैं मामले की सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखूंगा।

मॉनसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, तय हुई तारीख; इस बार जल्दी पहुंचेगी बरसात
CSK के लिए बढ़ी चिंता, धोनी की गैरमौजूदगी पर सस्पेंस कायम
वीसी शशि प्रताप शाही हटाए, मगध विश्वविद्यालय में नया प्रभारी बने दिलीप केसरी
घर बैठे करें राशन कार्ड के लिए आवेदन, बिहार में नई ऑनलाइन सुविधा शुरू