सागर में भाजपा नेता मुकेश यादव की गुंडई: टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारियों पर बरसाए लाठी-डंडे, दो दर्जन उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज
सागर।
मध्यप्रदेश के दमोह-सागर रोड पर गढ़ाकोटा क्षेत्र के एक भाजपा नेता की सरेआम गुंडई की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां कौरासा स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने भाजपा नेता से टोल टैक्स मांगा था। जिस पर भाजपा नेता समेत 15 लड़कों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। पुलिस ने एक नामजद सहित दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, गढ़ाकोटा क्षेत्र के जनपद सदस्य मुकेश यादव भाजपा नेता गढ़ाकोटा से दमोह की ओर आ रहे थे। भाजपा नेता के वाहन समेत तीन अन्य वाहन थे। जिसमें करीब 16 लड़के मौजूद थे। इसी दौरान वे कौरासा स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने टोल के लिए बैरियर लगा दिया और टोल मांगा। इतना सुनते ही मुकेश यादव भाजपा नेता भड़क उठे। आरोप है कि उन्होंने ने टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज की। लेकिन, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। भाजपा नेता समेत 15-16 गुंडों ने टोल के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर जमकर लाठी व लात-घूसे चलाए गए। हैरान करनी वाली बात यह है कि सिर्फ टोल का पैसा मांगने के कारण कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट की गई। घटना में दो कर्मचारियों को गंभीर चोंटे आई है। उन्हें गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी ने बताया कि गढ़ाकोटा क्षेत्र के जनपद सदस्य मुकेश यादव और 15-16 अन्य लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। रात में मामले की जानकारी लगते ही तत्काल थाना प्रभारी अमित गौतम के साथ जिला अस्पताल और मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

KKR vs MI: हार्दिक पांड्या पर BCCI का बड़ा एक्शन, वापसी मैच में मिली सजा
VIDEO: मैदान पर भिड़े लिटन दास और रिजवान, मैच में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा
मोनालिसा ने महाकाल के दरबार में टेका माथा, नंदी हॉल से की विशेष पूजा
IPL 2026: 7 मैचों में सिर्फ 1 अंक, अब प्लेऑफ की रेस में KKR ने मचाया धमाल
प्लंबर की मौत पर हंगामा, परिवार ने मुआवजे और पेंशन की मांग की