विशाखापट्टनम में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर
- गूगल 50 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगा
विशाखापट्टनम। गूगल आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर बनाएगा। इसकी क्षमता 1 गीगावॉट होगी। फिलहाल देशभर में कुल 1.4 गीगावॉट क्षमता के डेटा सेंटर ऑपरेशनल हैं। रायटर्स के मुताबिक, गूगल इसके लिए 50 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगा। इसमें से 16 हजार करोड़ रुपए से रिन्युएबल एनर्जी से जुड़ी फेसिलिटी बनेगी। इसी से डेटा सेंटर को बिजली मिलेगी। अप्रैल में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह इस साल दुनियाभर में डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाने के लिए 6.25 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने बताया कि विशाखापट्टनम में तीन केबल लैंडिंग स्टेशन भी बनेंगे। इससे हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर हो सकेगा। राज्य में 1.6 गीगावॉट क्षमता के डेटा सेंटर निवेश को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अगले 5 साल में 6 गीगावॉट क्षमता के डेटा सेंटर तैयार करने का लक्ष्य है।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित