ईरान के आर्यों ने बलूचिस्तान बसाया, औरंगजेब से छीना इलाका
-
पाकिस्तान से आजाद क्यों होना चाहते हैं बलूच
-
77 साल के विद्रोह की पूरी कहानी
इस्लामाबाद । साल 1540 की बात है, भारत के पहले मुगल शासक बाबर के बेटे हुमायूं को बिहार के शेरशाह सूरी ने युद्ध में हरा दिया। हुमायूं भारत से भाग खड़ा हुआ। उसने फारस यानी ईरान में शरण ली। 1545 में शेरशाह सूरी की मौत हो गई। मौके को भांपकर हुमायूं ने भारत वापस लौटने की योजना बनाना शुरू कर दिया। तब बलूचिस्तान के कबीलाई सरदारों ने उसके इस प्लान में मदद की। बलूचों का साथ पाकर 1555 में हुमायूं ने दिल्ली पर फिर से नियंत्रण कर लिया। साल 1659। मुगल बादशाह औरंगजेब दिल्ली का शासक बना। उसकी सत्ता पश्चिम में ईरान के बॉर्डर तक थी, लेकिन दक्षिण में उसे लगातार मराठों की चुनौतियों से जूझना पड़ा रहा था। तब बलूची सरदारों ने मुगल हुकूमत के खिलाफ विद्रोह छेड़ा और बलूच लीडर मीर अहमद ने 1666 में बलूचिस्तान के दो इलाकों- कलात और क्वेटा को औरंगजेब से छीन लिया।

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण इस दिन, PM मोदी होंगे शामिल, जानिए पूरी जानकारी!
भोपाल से नवी मुंबई के लिए 1 फरवरी से सीधी फ्लाइट, जानिए टिकट की कीमत और शेड्यूल!
RSS के पथ संचलन पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, मिली ‘सर तन से जुदा’ की धमकी
MP में कड़ाके की सर्दी: भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट!"
कोरोना काल में शुरू की जन सहयोग रसोई, समिति ने करवाये 11 निर्धन कन्याओं के हाथ पीले
कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक आज, दीपक बैज और चरण दास महंत होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ के भविष्य पर होगी चर्चा!"