अनिल अंबानी ED के ऑफिस पहुंचे
- 17,000 करोड़ लोन फ्रॉड मामले में आज पूछताछ
- 1 अगस्त को लुकआउट नोटिस जारी हुआ था
नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और MD अनिल अंबानी से मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करेगी। वित्तीय जांच एजेंसी ने 1 अगस्त को समन जारी कर उन्हें पेश होने के लिए कहा था। अनिल पर कई मामलों में कुल मिलाकर 17,000 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और लोन फ्रॉड मामले में ये पूछताछ होगी। कुछ रिपोर्ट्स में यश बैंक के साथ 3000 करोड़ रुपए के लोन फ्रॉड की बात कही गई थी।अनिल दिल्ली के ED ऑफिस पहुंच चुके हैं।
1 अगस्त को लुकआउट नोटिस जारी हुआ था
इससे पहले ED ने अनिल अंबानी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अंबानी को इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के अप्रूवल के बिना भारत नहीं छोड़ सकते हैं। अगर वह विदेश जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। ED ने 24 जुलाई को रिलायंस ग्रुप से जुड़े मुंबई और दिल्ली स्थित 50 से ज्यादा कंपनियों और ठिकानों पर छापेमारी की थी। 25 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ की गई थी। ये छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत की गई।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित