मुंबई के पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द
मुंबई। इन दिनों महाराष्ट्र समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का घमासान मचा हुआ है. देश भर में अब तक चार चरणों में मतदान हो चुका है. अब 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होगा. इसी के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने एक अहम फैसला लिया है. गृह विभाग ने मुंबई पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया है. मुंबई में 20 मई को मतदान होगा. इसमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है ताकि कानून व्यवस्था की कोई समस्या न हो और पुलिस कर्मियों की कमी न हो।

कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग