मंत्री शाह के बाद अब डिप्टी सीएम देवड़ा मुश्किल में
-
नेता प्रतिपक्ष बोले- देवड़ा ने पूरी सेना का किया अपमान
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विजय शाह ने सेना के अधिकारी का अपमान किया लेकिन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उससे एक कदम आगे जाकर पूरी सेना का अपमान कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सेना पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज इसको लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और CWC मेम्बर कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विजय शाह ने सेना के अधिकारी का अपमान किया लेकिन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उससे एक कदम आगे जाकर पूरी सेना का अपमान कर रहे हैं। उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाही कर रही है और जनप्रतिनिधियों आमजन की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि क्या विजय शाह के बयान पर मुख्यमंत्री और भाजपा की मौन स्वीकृति है। आखिर क्यों विजय शाह से अबतक इस्तीफा नहीं लिया गया। वहीं अब जगदीश देवड़ा पर भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की चुप्पी बताती है कि क्या उनकी इन बयानों से मौन स्वीकृति है।
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि राज्यपाल महोदय से मुलाकात में उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बात करूंगा जब हमे संतोषजनक जवाब नहीं मिला तब जाकर हमने धरना दिया। धरने से बौखलाई सरकार ने पुलिस के जरिये कांग्रेस विधायकों से जबर्दस्ती की। ये भाजपा की तानाशाही नहीं तो और क्या है। भाजपा और उनका नेतृत्व जनभावनाओं का भी ख्याल नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रधर्म की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ उनके मंत्री राष्ट्र की सेना का अपमान करते हैं लेकिन फिर भी उनसे इस्तीफा नहीं लिया जा रहा। हमारी मांग है कि तत्काल दोनों मंत्रियों का इस्तीफा लिया जाए। वहीं CWC मेम्बर कमलेश्वर पटेल ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि विजय शाह ने भारत की बेटी और जांबाज़ सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर भद्दी टिप्पणी की। यह न सिर्फ़ देश की फौज, बल्कि उसकी सेक्युलर परंपरा और महिला अफसरों की गरिमा, तीनों पर सीधा हमला था। यही नहीं मुख्यमंत्री की चुप्पी बताता है कि वो अपने मंत्रियों को बचाने में लगे हैं। प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री का पुतला भी दहन किया गया।

मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव