इंदौर निगम के सहायक अधीक्षक के घर-दफ्तर पर छापा

-
ईओडब्ल्यू ने सील किया ऑफिस, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
इंदौर। इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंची। पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की जा रही है। एक टीम सुबह पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की। दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची। यहां वरिष्ठ अधिकारी के पहुंचने के बाद ही छानबीन शुरू की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, चेतन पाटिल ने अब तक की सेवा अवधि में आय से अधिक संपत्ति जुटाई है।