शेयर बाजार में 900 अंक की गिरावट:सेंसेक्स 79,400 पर कारोबार कर रहा

-
निफ्टी 300 अंक लुढ़का; मेटल और बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा टूटे
मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 9 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 900 अंक (1.14%) गिरकर 79,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक (1.25%) की गिरावट है। ये 24,000 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। पावर ग्रिड, टाटा स्टील, ICICI बैंक सहित 12 शेयर्स 2% तक गिरे हैं। जबकि, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर में 4% तक की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट है। रियल्टी सेक्टर 1.98%, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.21%, ऑयल एंड गैस 1.00%, प्राइवेट बैंक 0.99%, मीडिया 0.97%, IT 0.89% और मेटल 0.82% गिरकर कारोबार कर रहे हैं। सरकारी बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 474 अंक (1.28%) की तेजी के साथ 37,403 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में 0.20% की गिरावट है, ये 2,574 पर है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स में मामूली तेजी है, ये 22,777 पर है। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में मामूली गिरावट है, ये 3,343.38 पर कारोबार कर रहा है।
- 8 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 254 अंक (0.62%) चढ़कर 41,368 पर, नैस्डेक कंपोजिट 190 अंक (1.07%) चढ़कर 17,928 पर और S&P 500 इंडेक्स 0.58% चढ़कर बंद हुआ।