•  चांदी 97,684 रुपए किलो बिक रही

नई दिल्ली।  शनिवार को सोना 93,954 रुपए पर था, जो अब (10 मई) को 96,416 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 2,462 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 94,125 रुपए पर थी, जो अब 95,726 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 1,601 रुपए बढ़ी है। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपए और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,830 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,680 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,680 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,680 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,730 रुपए है।