• फ्यूल कम होने पर पायलट ने उतारा

  • 157 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 157 यात्रियों को लेकर फ्लाइट काठमांडू जा रही थी, तभी पायलट को ईंधन कम होने का सिग्नल मिला। इसके बाद उसने लखनऊ में लैंडिंग की परमिशन मांगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट (एफजेड 1133) को बुधवार सुबह 9:40 बजे लैंड कराया गया। इसके बाद फ्लाइट में ईंधन भरा गया। करीब साढ़े 10 बजे विमान काठमांडू के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, यूएई समयानुसार, फ्लाइट ने 14 अप्रैल को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरी थी। बीच में कहीं भी कोई स्टॉप नहीं था। नेपाल समयानुसार, यह फ्लाइट 2,990 किलोमीटर की दूरी तय करके 14 अप्रैल की सुबह 8 बजे काठमांडू पहुंचनी थी। लेकिन इससे पहले फ्लाइट में फ्यूल कम हो गया।

मंगलवार देर रात सामान छूटने पर लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों किया हंगामा

इंडिगो के कर्मचारियों यात्रियों को समझाते रहे, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। मंगलवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट पर सामान न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान इंडिगो के कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक कर्मचारी यात्रियों को समझाते रहे, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। यात्री बार-बार एयरलाइंस के मैनेजर को बुलाने की मांग करते रहे। हंगामे की सूचना पर इंडिगो के असिस्टेंट मैनेजर मौके पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों का सामान उनके घर तक भिजवा दिया जाएगा। इसके बाद ही यात्री शांत हुए। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट (6E 2587) भोपाल से शाम 4:50 बजे उड़ान भरकर 6:20 बजे दिल्ली पहुंचनी थी, लेकिन मंगलवार को यह तीन घंटे देरी से दिल्ली पहुंची। इसके बाद दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रात 9:30 बजे रवाना होकर 10:40 बजे लखनऊ पहुंचनी थी। मगर वह भी 1 घंटे 20 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंची। भोपाल से दिल्ली पहुंचे यात्रियों का लगेज दिल्ली से लखनऊ आने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट में लोड नहीं किया गया। वह सामान दिल्ली में ही छूट गया। यह जानकारी मिलते ही यात्री भड़क गए।