तनिष्क शोरूम में 2 करोड़ से ज्यादा की लूट

- आधे घंटे लूटपाट कर गार्ड और स्टाफ को पीटा
आरा के तनिष्क शोरूम में सोमवार को 2 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि ये बिहार की अब तक की सबसे बड़ी लूट भी हो सकती है। लूट का आंकड़ा 5 करोड़ तक भी जा सकता है। सुबह साढ़े 10 बजे अपराधियों ने शोरूम के दोनों फ्लोर पर लूटपाट की है। अपराधियों ने घुसते ही शटर अंदर से बंद कर लिया। नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित ब्रांच में अपराधियों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी लूटी है। शोरूम में 25 करोड़ के जेवरात थे।