आज सोना सस्ता हुआ, चांदी के दाम में तेजी

-
सोने 127 गिरकर 97030 पर आया
-
चांदी 1325 बढ़कर 1.06 किलो बिक रही
नई दिल्ली । सोने के दाम में आज यानी 26 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 127 गिरकर 97,030 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 97,157 पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,325 बढ़कर 1,06,525 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,05,200 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने 1,09,550 और सोने ने 99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,100 और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,850
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 98,950 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,550
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 98,950 और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,700
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 98,950 और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,700
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,750
इस साल अब तक ₹20,983 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,868 रुपए बढ़कर 97,030 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,805 रुपए बढ़कर 1,06,525 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
इस साल 1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अभी भी जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।