भोपाल में प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूटा

-
7 से ज्यादा कांग्रेसी घायल, विधानसभा घेराव के लिए एकजुट हुए थे
भोपाल। मप्र विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने वाली है। हालांकि भोपाल के रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूट गया। जानकारी के मुताबिक 7 से ज्यादा कांग्रसियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी है।