सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना ₹32 गिरकर ₹86,027 पर आया

-
चांदी 96,422 प्रति किलो बिक रही
-
कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 10 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 32 रुपए गिरकर 86,027 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 86,059 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था। एक किलो चांदी की कीमत आज 302 रुपए कम होकर 96,422 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,724 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,970 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,820 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,820 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,820 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,870 रुपए है।
इस साल अब तक 9,865 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,865 रुपए बढ़कर 86,027 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,405 रुपए बढ़कर 96,422 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।