नौ महीने बाद 19 मार्च को धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स

-
ट्रम्प बोले- हम उन्हें वापस ला रहे हैं
नासा के दो अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद 19 मार्च को अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगे। नासा के अनुसार, विलियम्स और विल्मोर को नासा और स्पेसएक्स के संयुक्त मिशन के माध्यम से वापस लाया जाएगा। उनकी जगह नासा के निक हेग और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के अलेक्जेंडर गोरबुनोव 12 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों यात्री पृथ्वी वापस आएंगे। ट्रम्प ने बयान जारी कर कहा कि हम आपसे प्यार करते हैं और हम आपको लेने आ रहे हैं। उन्होंने बाइडेन पर तंज कसते हुए कहा कि आपको इतने समय तक वहां नहीं रहना चाहिए था। इतिहास के सबसे अयोग्य राष्ट्रपति ने ऐसा होने दिया। लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।