दिल्ली चुनाव: शाह बोले- केजरीवाल और सिसोदिया की बड़े मियां- छोटे मियां वाली ठग जोड़ी

- इन्होंने दिल्ली को लूटा
नई दिल्ली। नई दिल्ली। शाह ने कहा- आप ने दिल्ली में 10 साल में कोई काम नहीं किया। दिल्ली प्रदूषण और भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हुई। केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा पूरा नहीं किया। आप ने दिल्ली में शराब की दुकान खोली। शिक्षा मंत्री शराब घोटाले में जेल गए।
शाह के भाषण
1. सिसोदिया के विधानसभा सीट बदलने पर- मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज छोड़कर जंगपुरा आना पड़ा। उन्होंने अपनी सीट क्यों बदली। शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाना, शिक्षकों का कल्याण करना, नए कॉलेज बनाना। ये सब तो कुछ मनीष सिसोदिया ने किया नहीं, बल्कि दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें खोली है।
2. यमुना की सफाई पर- आप ने वादा किया था कि हम यमुना के पानी को साफ करेंगे। केजरीवाल जी, आपने तो यमुना जी को स्वच्छ नहीं किया, लेकिन आज मैं कह रहा हूं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बना दीजिए, तीन साल में हम यमुना रिवर फ्रंट बनाने का काम करेंगे।
3. फ्री स्कीम्स पर- मोदी जी ने वादा किया है कि दिल्ली में गरीब कल्याण की एक भी योजना बंद नहीं होगी। इसके अलावा दिल्ली की हर गरीब महिला को प्रतिमाह 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 500 रुपए में एपीजी सिलेंडर देंगे और होली व दीपावली पर दो सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। 10 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। हर झुग्गी-झोपड़ी को मालिकाना हक देने का काम किया जाएगा।
4. धारा 370 पर- भाजपा ने वादा किया था कि हम जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे। केजरीवाल जी, राहुल बाबा, अखिलेश, ममता जी। इन सभी ने विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। खून की नदियां छोड़ो किसी की पत्थर चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।
5. आतंकवाद-नक्सलवाद पर- 2014 में भाजपा ने वादा किया था कि हम इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर देंगे। 10 साल के अंदर इस देश से आतंकवाद को समाप्त करने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। 31 मार्च, 2026 तक हम इस देश से नक्सलवाद को भी समाप्त कर देंगे।