• चांदी 89856 रुपए प्रति किलो बिक रही

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 27 जनवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 300 रुपए गिरकर 80,048 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 80,348 रुपए पर था। वहीं 24 जनवरी को सोने ने 80,430 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।
चांदी की कीमत में भी आज गिरावट है। ये 1,355 रुपए गिरकर 89,856 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 91,211 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,400 रुपए है।
मुंबई :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए है।
कोलकाता  : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,250 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,300 रुपए है।