प्रदेश का फिर बदला मौसम 33 डिग्री पार पहुंचा पारा

2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 13 से बढ़ सकती है ठंड
भोपाल। एमपी के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार पहुंच गया। गुना में एक ही दिन में पारा 5.4 डिग्री बढ़ गया। 3 फरवरी से ठंड का दूसरा दौर आ सकता है। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है जहां फरवरी माह में करके की ठंड शुरू हुई थी वही एक बार फिर से तापमान मैं बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है ज्यादातर जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है। गुना में एक ही दिन में पारा 5.4 डिग्री बढ़ गया। रतलाम-सिवनी में 33 डिग्री और मंडला में 33.5 डिग्री रहा। अधिकांश शहरों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा ही रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन और बना रहेगा। 13 फरवरी से सर्दी का दूसरा दौर आ सकता है। आज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
एक ही दिन में 5 डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान
सोमवार को दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुना में 5.4 डिग्री बढ़कर यह 32.5 डिग्री पर आ गया। मंडला सबसे गर्म रहा और यहां पारा 33.5 डिग्री रहा। रतलाम और सिवनी में 33 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह बैतूल, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, दमोह, खजुराहो और सतना में 31 डिग्री के पार रहा। खंडवा में 32.1 डिग्री, सागर में 32.2 डिग्री, गुना में 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.4 डिग्री, इंदौर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 29.1 डिग्री और जबलपुर में तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
जाने क्यों बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत पहुंचा था। इसके असर के कारण प्रदेश में उत्तर से सर्द हवाएं चल रही थी, जो अब लौट गई है। अब राजस्थान के पास एक प्रेरित चक्रवात (इंड्यूस साइसर) बन गया है। इसके कारण हवा का रुख बदल कर दक्षिणी हो गया है। ऐसे में उत्तर से सर्द हवा नहीं आ रही है। जिससे दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली है।प्रदेश में कुछ दिन पहले सर्द हवा की रफ्तार 36 से 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई थी, लेकिन अब सर्द हवाएं नहीं आ रही है। इस वजह से गर्मी बढ़ गई है। फिलहाल जेट स्ट्रीम हवा का असर प्रदेश में नहीं है।