आज इंदौर आएंगे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी
- भारत की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाहा बगी का अनावरण
इंदौर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज इंदौर आएंगे। नितिन गडकरी इंदौर के पीथमपुर स्थित नैट्रेक्स पर आयोजित होने वाले बाहा इंडिया कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां पर भारत की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाहा बगी का अनावरण करेंगे। बताया जा रहा है कि मंत्री गडकरी सुबह विमान से नई दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे। जिसके बाद वह इंदौर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीथमपुर जाएंगे। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री नितिन गडकरी इंदौर पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर से पहले इंदौर-अकोला फोर-लेन हाईवे परियोजना के तहत निर्माणाधीन तेजाजी नगर-बलवाड़ा सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह पीथमपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे नेट्रैक्स द्वारा आयोजित बाहा इंडिया कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीथमपुर से लौटकर गडकरी दोपहर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में चल रही नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में इंदौर और आसपास के प्रोजेक्ट इम्प्लिमेंटेशन यूनिट के परियोजना निदेशक भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान इंदौर की पश्चिमी रिंग रोड समेत अन्य परियोजनाओं में प्रदेश सरकार की ओर से आ रही अड़चनों के बारे में उन्हें जानकारी दी जाएगी।

राशिफल 06 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं
राज्य के 7 जिलों में लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए एकीकृत आजीविका कार्यक्रम
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव
पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण