उज्जैन की लैंड पूलिंग योजना पूर्ण रूप से निरस्त, सरकार ने जारी की अधिसूचना
भोपाल।
एक बड़ी खबर मध्य प्रदेश से आ रही है जहां पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उज्जैन की सभी लैंड पूलिंग योजना पूर्ण रूप से निरस्त कर दी गई है औऱ इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है । सरकार को लगातार इस योजना के लिए विरोध का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते ही सरकार ने ये फैसला वापिस लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों और किसान संगठनों के भारी विरोध के बाद उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित लैंड पूलिंग योजना को पूरी तरह निरस्त (कैंसिल) कर दिया है, जिसका उद्देश्य स्थायी कुंभ शहर बनाना था। किसानों की नाराजगी और विरोध प्रदर्शनों के दबाव में यह फैसला लिया गया है। वहीं इस योजना को लेकर सरकार को अपने विधायकों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा था। लैंड पूलिंग के विरोध में भाजपा के उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने मोर्चा खोल दिया था और किसानों के साथ खड़े होने की बात कही थी। 

झारखंड सावधान! सोमा मुंडा हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, 17 जनवरी को 'झारखंड बंद' का बड़ा ऐलान
JPSC CDPO रिजल्ट का इंतजार खत्म! कट-ऑफ जारी, 14 से 19 जनवरी तक चेक करें अपनी मार्कशीट और आंसरशीट
"झारखंड में 'कोल्ड टॉर्चर' पार्ट-2! अगले 72 घंटे रांची समेत 12 जिलों के लिए भारी, कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट
होली की खुशियों के साथ आएगा चुनावी नतीजा! झारखंड के 48 शहरों में एक ही दिन मतदान, जानें क्या है पूरा शेड्यूल
CM साय की बड़ी बैठक आज...किन योजनाओं की रफ़्तार से खुश नहीं हैं मुख्यमंत्री? शाम तक आ सकता है बड़ा अपडेट
फूल सिंह बरैया का पुलिस पर 'विस्फोटक' हमला...थानेदारों को बताया असामाजिक तत्व, बोले- SC समाज को देते हैं गालियां