प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट का आदेश: अविमुक्तेश्वरानंद व शिष्य पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
प्रयागराज।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की FIR दर्ज करने के आदेश शनिवार को प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने दिए। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके यह आरोप लगाए थे। कैमरे के सामने कोर्ट में बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। अदालत ने 13 फरवरी को आदेश रिजर्व रखा था।
डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव को चैलेंज
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम से कहना चाहता हूं कि मेरे साथ पैदल यात्रा में चलिए। विद्यामठ बनारस जा रहा हूं। जहां पर रंग रलिया मनाते हैं। पंचम तल पर दिखाना चाहता हूं। जहां पर इनका शीश महल है। वहां पर इनकी सखियां रहती हैं। जिसका नाम भी पता है। आज से पैदल यात्रा मेरी चलेगी। हम न्याय के लिए दर-दर लोगों के बीच में जाएंगे। लोगों को ऐसे पद पर नहीं बैठना चाहिए। ये लोग जेल के अंदर होने चाहिए। इसलिए हम लोग आज से यात्रा शुरु कर रहे हैं।

राजधानी में सियासी हलचल तेज, CJP प्रदर्शन के बीच कई सपा सांसद हिरासत में; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान
1993 पुलिस फायरिंग मामले पर बड़ा खुलासा आज, आयोग की रिपोर्ट से बंगाल की सियासत में हलचल
2 हजार रुपये और मोबाइल के लिए दोस्त बना कातिल, 15 दिन बाद मिली युवक की सड़ी-गली लाश
यूपी की सियासत में ओवैसी की एंट्री से बढ़ी हलचल, किन दलों का बिगड़ेगा समीकरण?
US Visa Rules: नए नियमों का भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर? जानिए पूरी कहानी