दुबई से भी महंगा हुआ चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर
चंडीगढ़। किसानों के दिल्ली कूच से करने के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सड़क मार्ग बाधित होने के कारण ट्रेनों में लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर हवाई किराया आसमान छू रहा है।किसान आंदोलन का इस कदर आम लोगों पर असर पड़ा है कि उन्हें एक टिकट के लिए दुबई से दो गुना किराया दिल्ली का देना पड़ रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चंडीगढ़ से दुबई का किराया मात्र 15 हजार रुपये है। जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 34 हजार रुपये है।चंडीगढ़ से दुबई की दूरी 2194 किलोमीटर है जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली की दूरी महज 234 किलोमीटर है। इसके अलावा चंडीगढ़ से गोवा फ्लाइट का किराया 12 हजार रुपये है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका