इस मुस्लिम देश को पंसद आई भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस
जकार्ता । दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो चुने गए हैं। जानकारों के मुताबिक सुबिआंतो के सत्ता में आने के बाद अब भारत के साथ रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं। सुबिआंतो ने फिलीपींस की तरह से ही भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को खरीदने की इच्छा जाहिर की है। यही नहीं सुबिआंतो अब इंडोनेशिया के स्कूलों के अंदर भी मिड डे मील योजना को लागू कर सकते हैं। सुबिआंतो की तुलना पीएम मोदी से भी हो रही है, जिन्हें अमेरिका ने लंबे समय तक वीजा नहीं दिया था।
सुबिआंतो ने साल 2014 और साल 2019 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी थी। इस बार इंडोनेशियाई सेना के स्पेशल फोर्सेस के कमांडर रह चुके सुबिआंतो को इस बार इतने वोट मिल गए हैं कि वह आसानी से राष्ट्रपति बन जाएंगे। सुबिआंतो सेना से रिटायर हैं और पड़ोसी भारत के साथ मजबूत रिश्तों की वकालत करते हैं। भारत और इंडोनेशिया की समुद्री सीमा मिलती हैं। साल 2020 में कोरोना संकट के बाद भी सुबिआंतो भारत के दौरे पर आए थे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। वह भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करना चाहते थे। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल समझौता शामिल है।
फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया ऐसा दूसरा देश होगा जो ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा। इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर बनाया है। भारत और इंडोनेशिया में भारतीय ब्रह्मास्त्र की खरीद को लेकर बातचीत हो चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबिआंतो भारत की बहुत सफल मिड डे मील और दूध योजना को अपने देश में स्कूलों लागू कर सकते हैं। सुबिआंतो ने चुनाव प्रचार के दौरान इसका कई बार उल्लेख किया था। सुबिआंतो के भाई हाशिम देश के बड़े उद्योगपति हैं और उनके भारत में काफी ज्यादा बिजनस संबंध हैं। निजी बातचीत में सुबिआंतो एशिया में गठबंधन बनाने की वकालत करते हैं जिसमें भारत भी शामिल है।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की