सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी
- 76,300 पर कारोबार कर रहा
- निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त
मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में तेजी है। वहीं एफएमसीजी और एनर्जी शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर की आज बाजार में लिस्टिंगब हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 10.5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 325 रुपए पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 12.2 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 330 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ। इसके शेयर का इश्यू प्राइस 294 रुपए था।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज