बालोद में अंधड़ के साथ बारिश, धमतरी में ओले गिरे
-
बालोद-लोहारा रोड पर पेड़ गिरने से 2 इलेक्ट्रिक पोल टूटे
-
5 गावों में बिजली गुल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मौसम बदल गया है। यहां अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवाओं से कुछ घरों के छप्पर उड़ गए, वहीं डौंडी-लोहारा, गुरूर सहित कई इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं। बालोद-लोहारा रोड पर बिजली पोल टूटने से 5 गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। वहीं धमतरी में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। बता दें कि आज मौसम विभाग ने पांच संभाग में यलो अलर्ट जारी है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलेगी और बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर, बेमेतरा, कबीरधाम में तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा