रायबरेली पहुंची राहुल की न्याय यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायबरेली पहुंच गई है। रायबरेली में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि डरना नहीं है। जाति जनगणना के लिए लड़ना है। जब तक जाति जनगणना नहीं होगी तब तक 73 फीसदी लोगों को पोस्टर लेकर सड़क पर भटकना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि ओबीसी और दलितों के हक पर डाका डाला जा रहा है। यही वजह है कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की कहीं भी भागीदारी नहीं है। उन्होंने 69000 शिक्षकों की भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी को मंच पर बुलाकर समस्या पूछी और उसी के बहाने अपना पूरा वक्तव्य दलित और पिछड़ों पर केंद्रित किया।
मां सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद का परचा भरने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। इस बीच सोनिया ने अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता को भावुक पत्र भी लिखा था। भावुक पत्र मिलने के बाद से आमजन भी चाह रहे हैं कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य यहां से चुनाव लड़े।न्याय यात्रा फुरसतगंज अमेठी से रायबरेली जिले में प्रवेश करेगी। संदी चौराहा से राही, मलिकमऊ, मोटल चौराहा, सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा, हाथी पार्क, चंदापुर होते हुए न्याय यात्रा सुपर मार्केट पहुंचेगी। सभी स्थानों पर स्वागत होगा।
यहां राहुल गांधी जिले की जनता को संबोधित करेंगे।सुपर मार्केट के कार्यक्रम के बाद यात्रा घंटाघर, कैपरगंज, कहारो का अड्डा, जहानाबाद, गल्लामंडी से होते हुए लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रतापुर पहुंचेगी। त्रिपुला, गंगागंज, हरचंदपुर, कुंदनगंज में स्वागत के बाद कन्नावा मोड़ पर राहुल गांधी असंगठित श्रमिकों से संवाद करेंगे। बछरावां के बाद टोल प्लाजा पार करके भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत होगा।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस