राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन
फरीदाबाद। देश-विदेश के हस्तशिल्पियों का महाकुंभ आज से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पर्यटन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। मेले में लगभग 50 देश भाग ले रहे हैं।संयुक्त गणराज्य तंजानिया की पार्टनर कंट्री के रूप में भागीदारी है। थीम राज्य गुजरात है। विभिन्न कला रूपों और हस्तशिल्प के माध्यम से अलग-अलग प्रदेश अपनी अनूठी संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रदर्शन करेंगे।हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक तथा सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि प्रतिदिन मेले में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर के आठ राज्य सांस्कृतिक भागीदारी कर रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की शिल्पकला का नमूना देखने को मिलेगा।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की