कायस्थम प्रसिद्ध कानूनविद, समाजसेवी और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आनंद मोहन माथुर जी का निधन
भोपाल। कायस्थम ,भोपाल ने मध्य प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता ,प्रसिद्ध कानून विद, समाजसेवी और कायस्थ कुल के गौरव श्री आनंद मोहन माथुर के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है । श्री आनंद मोहन माथुर का आज सुबह इंदौर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे संतान 97 वर्ष के थे। कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने के अनुसार श्री आनंद मोहन माथुर जीवन पर्यंत समाज सेवा से जुड़े रहे । उन्होंने इंदौर शहर में अपनी दान राशि से अनेक निर्माण कार्य कराएं । जिनमें ब्रिज, आनंद मोहन मथुर ऑडिटोरियम, चित्रगुप्त मंदिर के लिए भूमि का दान आदि शामिल है । श्री आनंद मोहन माथुर एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक संस्था थे । उनके निधन से कायस्थ समाज ही नहीं मध्यप्रदेश ने भी एक प्रसिद्ध अधिवक्ता,दानवीर समाज सेवी खो दिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी