अवैध कबाड़ समेत कबाड़ी गिरफ्तार
बिलासपुर । कोनी पुलिस ने अवैध कबाड पर बड़ी कार्यवाही की है। कबाड़ी को चापड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कबाड़ी के कैंपस में अवैध कोयला भी था जिसे पुलिस ने अनदेखा कर दिया। मामले का विवरण इस प्रकार है कि 24 अप्रैल को कोनी थाना को सूचना मिली कि गाम गतौरी मे एक कबाड संचालक अपने पास अवैध रूप से चोरी का लोहा - लंगड, पुराना साइकिल और कई तरह का सामान रखा हुआ है। सूचना पर कोनी पुलिस की टीम कबाड़ी के कैंपस में छापामार कार्रवाई की तो वहां पर भारी मात्रा में लोहे का सामान रखा हुआ था। कबाड़ के बीच में पुलिस को चापड़ भी मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। कबाड़ चलाने वाले अशरफ अली से कबाड रखने के संबंध मे पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाया। चापड़ के संबंध में पूछताछ करने पर उसके संबंध में भी उसने कोई जानकारी नहीं दिया। तब पुलिस ने धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि और आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपी अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। कोनी पुलिस ने अवैध कबाड़ को लेकर तो कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर दी लेकिन उसके कैंपस में भारी मात्रा में कोयला भी डंप करके रखा गया है, उसे अनदेखा कर दिया। पुलिस ने कोयले के संबंध में कबाड़ी से कोई पूछताछ नहीं की। इससे पुलिस की कार्रवाई पर उंगली उठ रही है।
गिरफ्तार आरोपी- अशरफ अली पिता समद अली उम्र 28 वर्ष निवासी मंगला चौक सब्जी मार्केट के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका