हरियाणा : घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से किया दु्ष्कर्म
सोनीपत। जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव में एक नाबालिग से नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने उसके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और किसी को इस बारे में बताने पर परिवार तक को जान से मार देने की धमकी दी। नाबालिग के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।क्षेत्र वासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी पड़ोस के गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि 21 जनवरी को आरोपित धांधू ने उसे फोन किया था। उसके बाद 22 जनवरी को फोन कर फिर से मिलने को दबाव बनाया और नहीं मिलने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपित 24 जनवरी को उनके घर में घुस आया और बेटी को धमकी देकर छेड़छाड़ की।इतना ही नहीं वह 31 जनवरी की रात को फिर से उनके घर में घुस गया। आरोपित उनकी बेटी को छत पर बने कमरे में ले गया और जबरन नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां उनकी बेटी के मुंह में डाल दी। इससे वह बेसुध हो गई।आरोपित ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव