कबाड़ की दुकान से चार क्विंटल कबाड़ जब्त
बिलासपुर । समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा अवैध कबाड़ के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक(सरकंडा) सिध्दार्थ बघेल के दिशा निर्देश पर 14 जुलाई को थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर बसंत विहार चौक के पास स्थित कबाड़ी दुकान पर रेड कार्यवाही किया गया जहां लोहे का अलग अलग साइज का पाइप 18 नग, रॉड के कटे हुए टुकड़े, टिन आदि कबाड़ मिला, उक्त कबाड़ के दस्तावेज़ के सम्बन्ध में दूकान संचालक शिव कुमार चंद्रवशी से बिल तथा गुमास्ता लायसेंस पेश करने नोटिस दिया गया। जो बिल व गुमस्ता लायसेंस नहीं होना बताया। जिस पर उक्त कबाड चोरी की होने की सेंदेह पर कबाड दुकान में पाये गये अवैध रूप रखे उक्त समान वजनी करीब 4 क्विंटल को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ति पत्रक के धारा 35 (1), (श्व), बीएनएसएस / 303 बीएनएस के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई है।

धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल