भोपाल/देवास। 
सबकी खबर में शासन प्रशासन को आईना दिखाते हुए सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित की कारगुजारियों को दिखाया था। खबर के लाइव होते ही प्रशासनिक गलियारों में हडकंप ​की स्थिति बन गई थी। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने संज्ञान लेकर सख्त रूख अख्तियार करते हुए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जिला देवास में पदस्थ प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आए एक गंभीर मामले के बाद की गई है।
'सबकी खबर' की खबर वायरल होने के बाद कार्रवाई
जानकारी के अनुसार सबकी खबर पर प्रमुखता से चलाई गई थी, जिसमें देवास निवासी दिलीप सिंह मकवाना ने आत्महत्या से पहले गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध राशि की मांग के आरोप लगाए गए थे। मामला उजागर होने के बाद शासन स्तर पर संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।