खुदकुशी के 27 दिन बाद मामले में नया मोड़...:आबकारी अधिकारी हर माह 7.50 लाख रुपए घूस मांग रही थी... वीडियो बना शराब ठेकेदार ने की खुदकुशी
देवास।
देवास में शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या मामले में 27 दिन बाद नया मोड़ आया है। शुक्रवार को वायरल वीडियो में दिनेश ने खुदकुशी से पहले सहायक जिला आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर उसकी पांच दुकानों से हर महीने साढ़े सात लाख रुपए वसूली का आरोप लगाया है। वहीं मंदाकिनी दीक्षित ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि दिनेश की मौत के बाद उसकी मां संतोष मकवाना उन्हें दो करोड़ रुपए मांगकर ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो पुराना है और धमकी दी जा रही थी कि पैसे नहीं देने पर इसे वायरल कर दिया जाएगा। दीक्षित ने 24 नवंबर को ही देवास एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पास पूरी रिकॉर्डिंग और प्रमाण मौजूद हैं।
दिनेश इंदौर कनाड़िया का निवासी था और देवास जिले में चापड़ा, करनावद और डबलचौकी क्षेत्र में पांच दुकानें संचालित करता था। मृतक की मां संतोष मकवाना ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि अधिकारी लगातार पैसे मांगती थीं और उनका बेटा काफी परेशान था। संतोष ने दावा किया कि 22 लाख रुपए दिए जा चुके थे और बाकी रकम नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी मिल रही थी। परिवार ने देवास और इंदौर पुलिस से जांच कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वीडियो.. मैं मंदाकिनी के कारण मर रहा हूं... वीडियो में दिनेश कह रहा है कि उसकी 5 दुकानों पर 14 करोड़ का ठेका था। 22 लाख रुपए दे चुका है। पैसे नहीं देने पर वेयरहाउस से माल रोक देने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी। मैं मंदाकिनी दीक्षित के कारण मर रहा हूं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान