'SC/ST/OBC के लोग कांग्रेस में भविष्य खराब न करें', मीनाक्षी नटराजन के नाम पर दामोदर यादव का बड़ा हमला
भोपाल।
राज्यसभा प्रत्याशी चयन पर आसपा नेता दामोदर यादव मंडल ने कांग्रेस को जमकर घेरा है। राज्यसभा के लिए कांग्रेस द्वारा मीनाक्षी नटराजन के चयन पर दामोदर यादव ने गंभीर सवाल उठाए हैं। दामोदर ने कहा कि जिस महिला को कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए फाइनल किया है वो न ही एससी से है, न ही एसटी से और न ही ओबीसी से हैं। दामोदर यादव ने कहा कांग्रेस का असली चेहरा आया सामने आ गया है। “हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और” कहावत को कांग्रेस ने फिर से चरितार्थ किया है ।
एकमात्र राज्यसभा सीट पर होने वाले चयन में भी कांग्रेस ने SC ST OBC को नज़रंदाज़ किया-दामोदर
दामोदर यादव का आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सिर्फ़ एक राज्यसभा की सीट पर होने वाले चयन में भी कांग्रेस ने SC ST OBC को नज़रंदाज़ किया है। तीनों ही वर्ग में से कांग्रेस से किसी को मौका नहीं दिया है। यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी संविधान की किताब हाथ में लेकर तो घूमते है लेकिन हक अधिकार देने की बात आते ही हाथ पीछे खींच लेते हैं।
एसटी, एससी और ओबीसी के लोग कांग्रेस में रहकर अपना भविष्य खराब नहीं करें-दामोदर
वहीं दामोदर यादव ने दलित पिछड़ों से अपील की है कि कांग्रेस कभी अधिकार नहीं देगी, अगर हक और सम्मान पाना है तो हमारे साथ आना पड़ेगा। दामोदर यादव ने कांग्रेस में काम कर एसटी, एससी और ओबीसी के लोगों से कांग्रेस में रहकर अपना भविष्य खराब नहीं करने की अपील की है।

स्टेशन पर जोरदार धमाका: कटरा जा रही ट्रेन का स्लीपर कोच दो भागों में टूटा, टॉयलेट के उड़े परखच्चे
गर्मी से मिलेगी राहत: जून मध्य से शुरू होंगी प्री-मानसून गतिविधियां, पंजाब में इस तारीख को मानसून की दस्तक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या