मप्र की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान: 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय सिंह और जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल हो रहा खत्म
भोपाल।
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों पर जून महीने में मतदान कराया जाएगा। आयोग के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी होगी, जबकि उम्मीदवार 9 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें भाजपा के जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शामिल हैं। इन तीनों सीटों का कार्यकाल 21 जून 2026 को खत्म हो रहा है। राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या के मान से दो सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के पास जाना तय है। कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान को लेकर सत्ता पर आसीन भाजपा कांग्रेस की तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतार सकती है। हालांकि तीसरी सीट उसके लिए आसान नहीं हैं। बता दें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त हो रहा है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कुरियन केरल की कांजिराप्पल्ली सीट से चुनाव लड़े थे, जहां वे तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार से करीब 29 हजार वोटों से हार मिली।

दिनभर फिट रहना है तो सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें
इबोला वायरस कितना खतरनाक? जानिए किन लोगों पर रहता है ज्यादा खतरा
आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत? गठिया बीमारी से भी हो सकता है इसका कनेक्शन
गौ तस्करी और अवैध बूचड़खानों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, MCOCA से होगी सख्त कार्रवाई