भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन नोटिस के बाद भी नहीं आईं गिरिबाला सिंह, जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची पुलिस!
भोपाल।
ट्विशा शर्मा केस में सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इस बीच भोपाल पुलिस भी ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत को रद्द करवाने के लिए एमपी हाईकोर्ट पहुंच गई है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि गिरिबाला सिंह ने जांच में सहयोग नहीं किया है।
तीन नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचीं गिरिबाला सिंह
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पूछताछ के लिए उनकी सास गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस जारी किया गया था। मगर वह पूछताछ के लिए नहीं आईं। पुलिस का कहना है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि उनकी अग्रिम जमानत को रद्द करवाने के लिए हमने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।
समर्थ की जमानत पर भी है हाईकोर्ट में सुनवाई
दरअसल, समर्थ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी है। उसने एमपी हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। शुक्रवार को एमपी हाईकोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई है। ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ फरार चल रहा है। उसके खिलाफ 30000 रुपए का इनाम है।
गिरिबाला सिंह ने भी लगाई है याचिका
वहीं, समर्थ की मां गिरिबाला सिंह ने भी भोपाल कोर्ट में याचिका लगाई है कि ट्विशा की फैमिली का फोन जब्त किया जाए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को जब्त करने में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। इसे लेकर उन्होंने फिर से जांच की मांग की है। साथ ही वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर कहा है कि वह मनगढ़ंत है।
ट्विशा के परिजनों ने भी लगाई है हाईकोर्ट में याचिका
दूसरी ओर ट्विशा शर्मा के परिजनों ने भी एमपी हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इस याचिका में गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग की है। साथ ही ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराने की मांग की है।

IPL 2026: गुजरात की सफलता का राज क्या? राशिद खान ने खोला टीम की कामयाबी का सीक्रेट
ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत के बाद मची चीख-पुकार
जनजीवन से कारोबार तक सुधार की तैयारी, PM ने की मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता