मप्र में UCC पर महाभारत: रामेश्वर शर्मा बोले- 'एक कौम की आबादी से देश पर संकट', आरिफ मसूद का पलटवार- 'मुद्दों से भटका रही सरकार'
भोपाल।
मध्यप्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकेतों के बाद यह मुद्दा कानून से आगे बढ़कर जनसंख्या, धर्म और सरकार की मंशा तक पहुंच गया है। भोपाल में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बीच तीखी बयानबाजी सामने आई है। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने यूसीसी का समर्थन करते हुए कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है और एक समान कानून से इस पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हम दो हमारे दो’ का नारा देने वालों को यूसीसी का समर्थन करना चाहिए। इस पर मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार करते हुए कहा कि मूलभूत जरूरतों से जूझते लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार यह मुद्दा उठा रही है। विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं की राजनीतिक छवि भी अहम भूमिका निभाती है। पहले भी हिजाब, धार्मिक जुलूस, अतिक्रमण और स्थानीय विवादों जैसे मामलों में दोनों आमने-सामने आ चुके हैं। वहीं मसूद अक्सर अल्पसंख्यकों, वक्फ, धार्मिक स्वतंत्रता की बात करते हैं।

BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
क्या हार के डर से सीट बदल रहे ओमप्रकाश राजभर? निषाद पार्टी की सीटों पर नजर
जबलपुर में मंदिर में शादी का मामला, नाबालिग के गर्भवती होने से खुलासा