'पागल' वाले बयान पर बवाल: भोपाल में हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ प्रदर्शन, माफी की मांग
भोपाल।
भोपाल में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के सामने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला जलाया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने असम के सीएम को दलित विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूपाली शर्मा ने कहा- असम के मुख्यमंत्री एक दलित विरोधी सीएम हैं। उन्होंने एक दलित वर्ग के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं का अपमान किया है। आज हमने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला जलाया है। अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो महिला कांग्रेस आगे भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।
क्यों हो रहा असम के सीएम का विरोध
दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुईया के तीन पासपोर्ट होने और विदेशी संपत्ति होने के आरोप लगाए थे। इसका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी समर्थन किया। खरगे पर असम के सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए टिप्पणी की। इसका कांग्रेस के नेता विरोध कर रहे हैं।
क्या था पूरा मामला और बयान?
विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर विदेशी संपत्ति और कई पासपोर्ट होने के आरोप लगाए। इसके बाद असम पुलिस ने दिल्ली में खेड़ा के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार की आलोचना की थी और विदेश मंत्रालय से स्पष्टीकरण की बात कही थी।
इस पर पलटवार करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने खरगे के लिए 'पागल' शब्द का इस्तेमाल किया। हिमंता ने कहा:खरगे जी की उम्र हो गई है, लेकिन फिर भी वह एक पागल व्यक्ति की तरह बात कर रहे हैं। बिना सच जाने आप ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं? यह वैसा ही है जैसे किसी को जान से मार दो और फिर उसे दवा देने की बात करो। उन्होंने आगे यह भी कहा कि खरगे को देश से माफी मांगनी चाहिए और असम पुलिस पवन खेड़ा को 'पाताल' से भी ढूंढ निकालेगी।

उदय प्रताप सिंह ने किसानों को उचित मूल्य देने की प्रतिबद्धता जताई
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट स्थिर रखने का फैसला किया
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
बड़वानी में भूकंप के झटके, 3.6 तीव्रता से हिली धरती