AI वीडियो से एमपी की राजनीति में भूचाल: 'गुजरात-महाराष्ट्र ले लो, शिवराज वापस दे दो' शिवराज सिंह चौहान
भोपाल।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक एआई (AI) जनरेटेड वीडियो ने मध्य प्रदेश और दिल्ली के सियासी गलियारों में भारी खलबली मचा दी है। इस वीडियो में एक किसान की आवाज का इस्तेमाल कर बेहद चौंकाने वाली मांग की गई है, जिसमें कहा गया है कि "चाहे बदले में गुजरात और महाराष्ट्र ले लो, लेकिन मध्य प्रदेश को सिर्फ शिवराज सिंह चौहान वापस दे दो।" वीडियो में यहां तक दावा किया गया है कि अगर 'मामा' मुख्यमंत्री होते तो अब तक किसानों के गेहूं की तुलाई हो चुकी होती। 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले 'राजेंद्र भैया' नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसने भाजपा की अंदरूनी राजनीति में सुगबुगाहट तेज कर दी है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय खुफिया एजेंसियां और मध्य प्रदेश की इंटेलिजेंस विंग सक्रिय हो गई हैं। जांच इस बात की हो रही है कि आखिर इस वीडियो को तैयार करने और वायरल करने के पीछे किसका दिमाग है। राजनीतिक जानकारों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह शिवराज सिंह चौहान के प्रति जनता का प्यार है, या फिर उनके विरोधियों की कोई गहरी साजिश ताकि दिल्ली दरबार में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। वीडियो के जरिए सीधे तौर पर वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रशासन पर भी निशाना साधा गया है, जिससे पार्टी के भीतर खींचतान की स्थिति बन गई है। फिलहाल एजेंसियां वीडियो के डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही हैं ताकि यह पता चल सके कि इसकी स्क्रिप्ट और तकनीक का असली सूत्रधार कौन है।

एमपी नगर में ट्रैफिक सिस्टम फेल, रोजाना जाम से लोग परेशान
शादी में डांस करते युवक की अचानक मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला
मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका