विवादों में मध्य प्रदेश पुलिस! तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर विवाहेतर संबंधों के गंभीर आरोप! जांच पूरी, कार्रवाई का इंतजार
भोपाल।
मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि राज्य के वरिष्ठ और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर विवाहेतर संबंधों के गंभीर आरोप लगे हैं। केवल आरोप नहीं, बल्कि शिकायतें दर्ज और जांचें पूरी हो चुकी हैं। अब ये फाइलें मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुकी हैं, जिन्होंने विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सूत्रों के अनुसार, तीन-तीन पुलिस अधिकारियों पर अलग-अलग महिलाओं से संबंध बनाने के आरोप हैं। इनमें शामिल हैं: नक्सली क्षेत्र के पूर्व पुलिस अधीक्षक – उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अधिकारी का विवाहेतर संबंध था। इस मामले की जांच जबलपुर के आईजी ने पूरी की और रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी। महाकौशल के एक जिले में एसपी रहे आईपीएस अधिकारी आरोप है कि उन्होंने एक अन्य महिला पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाए। इस मामले में महिला के पति ने शिकायत की। जांच जबलपुर के डीआईजी ने पूरी की और फाइल पीएचक्यू को भेजी। राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, जो आईपीएस बनने वाले हैं – जयपुर में उनकी प्रेमिका ने विवाहेतर संबंधों का आरोप लगाया। जांच एक डीआईजी ने की और पाया कि आरोप सही हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी तीन फाइलें गृह विभाग को भेज दी हैं। अब मामला मुख्यमंत्री के पास है, जो तय करेंगे कि इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मध्य प्रदेश पुलिस में एक दुर्लभ और गंभीर घटना है, क्योंकि तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर एक साथ इस प्रकार के आरोप लगना बेहद चौंकाने वाला है।

US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त