भोपाल से कांग्रेस का बड़ा आगाज़: 24 फरवरी को खरगे–राहुल की हुंकार
भोपाल।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे। इस दिन कांग्रेस अमेरिका से हुई ट्रेड डील के विरोध में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित करेगी। इसी कार्यक्रम से कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगी। शुक्रवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि बैठक में अमेरिकी ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया गया। प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कहा कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी घेरेगी। आंदोलन की शुरुआत मध्यप्रदेश से होगी।

केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी