पहले घंटा अब औकात...एमपी विधानसभा में बयान पर बवाल: विजयवर्गीय घिरे, कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन
भोपाल / सिवनी।
मध्य प्रदेश विधानसभा में की गई कथित टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के संदर्भ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। भोपाल में जहां कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री विजयवर्गीय के सरकारी आवास का घेराव करने निकले पड़े हैं, वहीं सिवनी में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। सिवनी में जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विधानसभा जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर की गई टिप्पणी संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। “विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है। वहां की भाषा मर्यादित और गरिमापूर्ण होनी चाहिए। लोकतंत्र में असहमति का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।”कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आदिवासी समाज से आते हैं, ऐसे में इस टिप्पणी को समाज की अस्मिता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने संबंधित बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है। प्रदेशभर में इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध दर्ज करा रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी