महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, डिप्टी सीएम आवास की ओर कूच; पुलिस ने रोका रास्ता
भोपाल।
एमपी की मोहन सरकार के आम बजट में महिलाओं को महंगाई से राहत न मिलने के विरोध में महिला कांग्रेस आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने निकली है। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ता कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में इकट्ठी हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने उन्हें पुतला जलाने से रोका।
हाथ ठेले पर रखी स्कूटी-सिलेंडर
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने एक हाथ ठेले पर स्कूटी और गैस का सिलेंडर रखा है। महिलाओं का कहना है कि बजट में महिलाओं को राहत नहीं मिली है। खोखला बजट पेश करके महिलाओं और मध्य प्रदेश के आम नागरिकों से धोखा किया गया है।
पुलिस ने की बैरिकेडिंग
महिला कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी सतर्क है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से वित्त मंत्री के बंगले तक जाने वाले रास्ते को बैरिकेट लगाकर रोक दिया गया है। पुलिस ने बज्र वाहन और वाटर केनन का भी इंतजाम किया है। उम्र प्रदर्शन होने पर पुलिस वाटर केनन का प्रयोग करेगी।
धक्का स्टार्ट सरकार लिखा
हाथ ठेले पर स्कूटी और गैस सिलेंडर के साथ महिला कांग्रेस ने एक बैनर लगाया है। जिस पर लिखा है "धक्का स्टार्ट सरकार", पेट्रोल महंगा धक्का पक्का, तेल नहीं, धक्का सही...,दाम बढ़े, धक्का लगे...और महंगाई की मार, धक्का तैयार... जैसे नारे लिखे गए हैं।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित