“प्रदेश में एक और घोटाला होने वाला है” – बजट को लेकर उमंग सिंघार का बड़ा आरोप
भोपाल।
मोहन सरकार के बजट के धोखा करार देते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जमकर निशाना साधा है है। उमंग सिंघार ने कहा कि जब सरकार के पास पैसा ही नहीं है तो इतनी सारी घोषणाओं का ऐलान कैसे कर दिया गया। वित्तमंत्री ने झूठे आंकड़े पेश करके लोगों को ठगने का काम किया है। मतलब कि प्रदेश में एक और घोटाला होने वाला है,क्योंकि सरकार के पास पैसा ही नहीं है।
वित्तमंत्री ने झूठे आंकड़े दिए हैं- सिंघार
उमंग सिंघार ने कहा कि वित्तमंत्री देवड़ा ने बजट भाषण में साफ कहा है कि राजकोषीय घाटा 74000 हजार करोड़ से ज्यादा होगा, जब पैसा नहीं है तो इतनी सारी योजनाओं के लिए पैसा कहां से आएगा। पहले जब नर्मदा नदी के किनारे मां नर्मदा के नाम पर वृक्षारोपण किया था तो साढ़े 300 करोड़ का घोटाला किया था, लेकिन अब एक घोटाला और होने वाला है।
230 विधायकों की विकास निधि नहीं बढा सकते –सिंघार
उमंग सिंघार ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार विधायकों की विकास निधि के लिए 200 करोड़ नहीं बढ़ा सकती तो प्रदेश की जनता को लाखो, करोड़ों रुपये कैसे दे सकती है। इसलिए ये बजट झूठा है। बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं हैं, बिजली को सस्ती करने के लिए कुछ नहीं किया, ना युवाओं और कर्मचारियों के लिए कुछ ऐलान किया गया है। वहीं मोहन सरकार के बजट पर कमलनाथ ने भी वार करते हुए इसे विस्वासघात करार दिया है। कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने बातों के बताशे बनाए लेकिन जनहित सफाचट है।

पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
वैशाली में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई
रोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार